Posts

Showing posts with the label mathura news

मथुरा के बाल वैज्ञानिकों की डिप्टी सीएम ने थपथपाई पीठ

Image
मथुरा। विज्ञान के प्रति गहरी रुचि और लगन ने मथुरा के छात्र बलवीर और शिवम को इतनी बड़ी उपलब्धि दिलाई कि लखनऊ में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी दोनों की पीठ थपथपाने को मजबूर हो गए। इनमें से एक ने गड्ढा खोदने की मशीन बनाई है और दूसरे ने ऑटो डस्ट लिफ्टर तैयार किया। इन दोनों छात्रों के बनाए साइंस मॉडल लखनऊ में आयोजित ‘इंस्पायर अवार्ड’ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए हैं। अब ये बच्चे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 15 मार्च को लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज चिनहट में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 153 छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए थे। प्रतियोगिता में 16 बाल वैज्ञानिकों को चुना गया है। बलवीर कुमार मथुरा के जयगुरुदेव बाल्य बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र हैं। इनके पिता सुभाष मजदूरी करते हैं। बलवीर की विज्ञान में गहरी रुचि है। इन्होंने गड्ढा खोदने के लिए ईजी होल डिजाइनिंग मशीन तैयार की। शिवम भी इसी विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र हैं। शिवम वर्मा ने ऑटो डस्ट लिफ्टिंग मशीन तैयार की है। ये मशीन कूड़े के ऊपर से गुज...